मुंबई

Mumbai News: अप्रैल से बिजली का बिल भरने के लिए करनी होगी जेब ढीली, दो कंपनी बढ़ाएंगी दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 02:01 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों पर बढ़ते बिजली के दाम की मार झेलनी पड़ेगी। शहर की दो प्रमुख बिजली कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड और टाटा पावर ने बिजली के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इन दोनों कंपनी ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) को टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है।

Image

अप्रैल से बढ़ेंगे बिजली के दाम

KEY HIGHLIGHTS
  • दो प्रमुख बिजली कंपनी बढ़ाएंगी बिजली के दाम
  • एमईआरसी टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा
  • प्रस्ताव के बाद अप्रैल से बढ़ेंगे बिजली के दाम


Mumbai Crime News: मुंबई के लोगों को आने वाले दिनों में बिजली का बिल भरने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इस साल अप्रैल से शहर में बिजली उपभोक्ताओं को दो प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह दोनों कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी हैं। इन दोनों कंपनी ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) को टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जिसकी मंजूरी के बाद बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भरने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे।

बिजली के बढ़ते दाम की मार आम लोगों पर काफी मुश्किल पड़ेगी। अडानी कंपनी ने आवासीय उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित शुल्क को 25% से 29% तक बढ़ाने और प्रति माह 300 यूनिट से अधिक का उपयोग करने वालों के लिए ऊर्जा शुल्क में 85 पैसे से 1.10 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि करने की योजना बनाई है।

ऊर्जा शुल्क में बढ़ोतरी का सुझाव

दूसरी ओर टाटा पावर ने 300 यूनिट से अधिक का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 5 पैसे प्रति यूनिट कम करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन प्रति माह 300 यूनिट तक की खपत के लिए उसने ऊर्जा शुल्क में 71 से 75 पैसे की बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। मुंबई जैसे शहर में एक औसत परिवार जो एयर कंडीशनर और अन्य उपकरणों का उपयोग करता है, वह महीने में 300 से 500 यूनिट का इस्तेमाल करता है। ऐसे में इन परिवारों पर बिजली के दाम में हुई बढ़ोतरी की मार झेलनी पड़ेगी।

अगले दो साल में 12 फीसदी और 14 फीसदी बढ़ोतरी

विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुसार, टाटा और अडानी ने एमईआरसी को अपनी मध्यावधि समीक्षा याचिकाएं प्रस्तुत की हैं और लोगों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। बेस्ट, जो तीसरी आपूर्तिकर्ता कंपनी है, उसकी सार्वजनिक सूचना का इंतजार है। याचिकाओं पर सुनवाई के बाद एमईआरसी वास्तविक शुल्क वृद्धि पर फैसला करेगा। इस बाबत स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट प्रताप होगड़े ने कहा है कि टाटा पावर ने अगले दो साल में 12 फीसदी और 14 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यह 10% प्रतिशत की मानक सीमा से अधिक है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!