मुंबई

Mumbai News: ट्रेन से रोज सफर करने वाले घर से लेकर निकले पानी, सस्ते रेल नीर की सप्लाई हुई बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 01:30 PM IST

Mumbai News: रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में स्टेशनों पर रेल नीर की कमी का सामना करना पड़ेगा। रेल नीर की आपूर्ति को 8 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि अंबरनाथ में रेल नीर संयंत्र में अनिवार्य वार्षिक रखरखाव का काम चल रहा है। आईआरसीटीसी ने 20 फरवरी को मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को आपूर्ति की कमी के बारे में सूचित किया है।

Image

स्टेशनों पर नहीं मिलेगा रेल नीर (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के स्टेशनों पर 8 मार्च तक नहीं मिलेगा रेल नीर
  • अंबरनाथ में रेल नीर संयंत्र के रखरखाव का काम चालू
  • रोजना सफर करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी


Mumbai News: अगर आप ट्रेन में सफर करते समय सस्ता रेल नीर पानी पीते हैं तो अब कुछ दिनों के लिए आपको घर से पानी की बोलत लेकर चलना होगा, क्योंकि मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर से सप्लाई को बंद कर दिया गया है। रेल नीर की इस आपूर्ति को 8 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 20 फरवरी को मध्य रेलवे (सीआर) और पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) को आपूर्ति की कमी के बारे में सूचित किया है।

इस अवधि में स्थिर इकाइयों (प्लेटफार्मों पर खाद्य स्टालों) पर आपूर्ति कम कर दी जाएगी, क्योंकि अंबरनाथ में रेल नीर संयंत्र में अनिवार्य वार्षिक रखरखाव का काम चल रहा है। रेल नीर की सप्लाई ऐसे समय में रोकी गई है जब रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन (डब्ल्यूवीएम) या तो मौजूद नहीं हैं या खराब पड़ी हैं जबकि दिन में तापमान बढ़ रहा है।

गर्मी आते ही बढ़ी पानी की मांग

पिछले साल मार्च और अक्टूबर के महीनों में रेल नीर की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके बाद रेलवे ने कमी की शिकायत की थी। अंबरनाथ संयंत्र में प्रति बैच एक लीटर की 12 बोतलों के साथ 14,500 बैचों का उत्पादन करने की क्षमता है। जैसा कि गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, रेलवे को पहले से ही हर दिन 12,000 बैचों की मांग हो रही है, जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया है कि, पानी के लिए रेलवे की तरफ से अन्य स्रोतों को भी अपनाने की कोशिश की जा रही है।

रखरखाव का काम 5-6 दिन का

अधिकारियों ने बताया है कि, रखरखाव का काम (पांच से छह दिनों के बीच) मार्च के बाद चरम गर्मियों में नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जब रखरखाव के काम के चलते कोई उत्पादन नहीं होगा। आपको बता दें कि रेल नीर एक महत्वपूर्ण यात्री सुविधा है, जो सिर्फ 15 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। सभी रेलवे स्टेशनों पर इसका एकाधिकार है, जो इसे उपनगरीय ट्रेन यात्रियों के लिए एकमात्र विकल्प बनाता है। प्रीमियम यात्री ट्रेनों और कुछ वातानुकूलित कोचों में इस ब्रांड की बोतलों की आपूर्ति रेलवे की ओर से की जाती है, जिसमें टिकट की कीमत भी शामिल होती है। जिससे यात्रियों को सफर के दौरान काफी सहूलियत होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article