मुंबई

Mumbai News: सरकारी अस्पतालों अब खुलेंगे जेनेरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर, मिलेगी सस्ती दरों पर दवाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:16 PM IST

Mumbai News: मुंबई के सरकारी अस्पतालों में बहुत जल्द जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने वाली है। यह मेडिकल अस्पतालों के परिसरों में 24×7 के लिए खुलेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में केंद्र की 'जन औषधि' (जेनेरिक दवा) की नीति के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह जेनेरिक मेडिकल स्टोर एक बहु-राज्य सहकारी समिति नेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मर्स प्रोक्योरमेंट एंड प्रोसेसिंग एंड रिटेलिंग कोऑपरेटिव्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (NACOF) के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे।

Image

अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक मेडिकल स्टोर ( फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार जल्द जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलेगी
  • अस्पतालों के परिसरों में 24×7 के लिए खुलेगा
  • केंद्र की 'जन औषधि' (जेनेरिक दवा) की नीति के अनुसार प्रस्ताव मंजूर

Mumbai News: मुंबई के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब इन अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों को बाहर से दवाई नहीं खरीदनी पड़ेगी, क्योंकि सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टोर खोलने का फैसला किया है। सरकार जल्द ही राज्य भर में स्थानीय निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों के परिसरों में 24×7 जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने वाली है। राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में केंद्र की 'जन औषधि' (जेनेरिक दवा) की नीति के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह जेनेरिक मेडिकल स्टोर एक बहु-राज्य सहकारी समिति नेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मर्स प्रोक्योरमेंट एंड प्रोसेसिंग एंड रिटेलिंग कोऑपरेटिव्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (NACOF) के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल सरकारी अस्पतालों के मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं क्योंकि नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में अलग-अलग बीमारियों के लिए सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं।

जेनेरिक मेडिकल स्टोर में मिलेगी सस्ती दरों पर दवाइयां

ऐसे में मरीजों को अस्पताल के बाहर से ऐसी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं, जो बहुत बाहर महंगी भी पड़ती हैं, लेकिन अब सरकार की ओर से जेनेरिक मेडिकल स्टोर खुलने से मरीजों को सस्ती कीमत पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसको लेकर प्रबोधन गोरेगांव कंज्यूमर को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष नितिन शिंदे ने कहा है कि जहां ब्रांडेड दवाएं महंगी होती हैं, वहीं जेनेरिक दवाएं काफी कम कीमत में ली जा सकती हैं। आमतौर पर ब्रांडेड और जेनरिक दवाओं के दाम में 70 फीसदी तक का अंतर हो सकता है। इस तरह, जेनेरिक दवाएं खर्च को काफी कम कर सकती हैं।

मरीजों अब दवाइयों के लिए ज्यादा नहीं भटकना पड़ेगा

वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह जेनेरिक दवा की दुकानें 24×7 खुली रहेंगी और हर एक दुकान पर तीन पंजीकृत फार्मासिस्ट नियुक्त किए जाएंगे। सरकार की नीति के अनुसार, NACOF विकलांग व्यक्तियों और महिलाओं को वरीयता देगा। गौरतलब है कि मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चार प्रमुख अस्पताल- केईएम, नायर, सायन, कूपर- और 17 परिधीय अस्पताल चलाता है। इन अस्पतालों में हजारों लोग इलाज के लिए आते रहते हैं, जिन्हें बहुत बार दवाइयां खरीदने में परेशानी भी होती है। अस्पताल में ही मेडिकल स्टोर खुल जाने के बाद मरीज के परिजनों को ज्यादा भटकना भी नहीं पड़ेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article