मुंबई

Mumbai: भांडुप में भारी बारिश से ढही दीवार; 20 सेकेंड में भरभराकर गिर गए पांच मकान, सामने आया Video

मुंबई के भांडुप इलाके में भारी बारिश के चलते खिंडीपाड़ा की एक 50 फीट ऊंची दीवार ढह गई, जिससे पांच घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ, लेकिन सभी निवासी समय रहते निकाल लिए गए थे।

Image

सुरक्षा दीवार गिरने से हुआ हादसा

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई और बारिश का रिश्ता जगजाहिर है। जगह-जगह जलजमाव, लंबे जाम और कच्चे मकान वालों के लिए आफत बनकर आती बारिश ने इस बार भांडुप इलाके में खतरे की घंटी बजा दी है। यहां खिंडीपाड़ा क्षेत्र में ओमेगा हाई स्कूल के पीछे स्थित एक पचास फीट ऊंची पहाड़ी की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे वहां बने पांच घर भी जमींदोज हो गए। घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है।

बारिश बनी मुसीबत

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर चल रहा है और यही बारिश भांडुप में कहर बनकर बरसी। यहां पानी के दबाव से कमजोर पड़ी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। यह पहाड़ी काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे नुकसान की आशंका और भी बढ़ गई थी।

मौके पर दिखा भयावह नजारा

कुछ स्थानीय निवासियों ने हादसे के दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जिसमें मलबे के ढेर, टूटी दीवार और बिखरे घरों की तस्वीरें साफ नजर आती हैं। इन तस्वीरों ने इलाके की अस्थिरता और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा दिए हैं।

कितना हुआ नुकसान

हालांकि घटना में पांच घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन समय रहते सभी निवासी सुरक्षित निकाल लिए गए। यह एक राहत की खबर है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article