मुंबई

Mumbai Crime News: शातिर चोरों ने पैसों के साथ लूट ली ATM मशीन, उड़ाए 26 लाख

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 03:28 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में निडर चोरों ने एक एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने न केवल मशीन से 26 लाख रुपये की चोरी नहीं बल्कि एटीएम मशीन भी उखाड़कर ले गए। घटना औरंगाबाद के नांदेड़ शहर के भावसार चौक की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Image

चोरों ने पैसों के साथ लूटी एटीएम मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • निडर चोरों ने एक एटीएम मशीन को बनाया अपना निशाना
  • 26 लाख रुपये की चोरी और एटीएम मशीन भी उखाड़कर ले गए
  • घटना औरंगाबाद के नांदेड़ शहर के भावसार चौक की है

Mumbai Crime News: शातिर चोरों के मंसूबे हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। यह वजह है कि, वह न केवल एटीएम मशीन से पैसों के लूट कर रहे हैं, बल्कि एटीएम मशीन तक उखाड़कर साथ ले जाते हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में चोरी की एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शातिर चोरों ने न केवल एटीएम से लाखों की चोरी की, बल्कि एटीएम मशीन तक उखाड़ कर ले गए। घटना औरंगाबाद के नांदेड़ शहर के भावसार चौक की है।

पुलिस ने मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार रात 2 बजे की है। पुलिस के अनुसार, चोर एटीएम मशीन से 26 लाख रुपये लूटकर भाग गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, पिछले दो साल में शहर के अंदर यह तीसरी घटना है, जब शातिर चोरों ने व्यस्त मालेगांव पूर्णा रोड पर इसी एटीएम को निशाना बनाया है।

जीप से तोड़ा एटीएम

इससे पहले चोरों ने इसी एटीएम को काटकर नकदी लूटी थी, लेकिन इस बार एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए। मामले पर भाग्यनगर थाने के इंस्पेक्टर सुधाकर आड़े ने कहा है कि, नकाबपोश बदमाश पहले एटीएम में घुसे और सीसीटीवी कैमरों पर रंग छिड़ दिया। फिर बाद में उन्होंने एक मोटी रस्सी के एक सिरे को एटीएम से और दूसरे सिरे को बाहर एक जीप से बांध दिया और मशीन को बाहर की तरफ खींच दिया। पुलिस ने बताया है कि, घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने एटीएम की दुकान का शीशा टूटा हुआ देखा। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाग्यनगर थाने की छह टीमें और स्थानीय क्राइम ब्रांच की एक टीम संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि, पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है, जो अन्य राज्यों से आने वाले पेशेवर मालूम होते हैं। पुलिस ने घटना के लिए एटीएम के सुरक्षा गार्ड की लापरवाही पर भी सवाल खड़े किया हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें