Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने तीन साथियों के साथ एक अंधे शख्स के साथ लूटपाट करने की कोशिश का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने तीन साथियों के साथ एक 89 वर्षीय अंधे बुजुर्ग के घर में घुस गया। उसके केयर टेकर को बांध दिया और घर से 5 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। घटना मुंबई के ठाणे की है। पुलिस के अनुसार, लुटेरे घटना को अंजाम देने में नाकमायब रहे क्योंकि पीड़ित के घर के आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए थे।
पुलिस ने बताया है कि, कुछ सतर्क नागरिकों ने महसूस किया कि पीड़ित के घर कुछ हो रहा और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और लूट की कोशिश करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, शिकायतकर्ता प्रकाश (35), 89 वर्षीय बी एस खुराना का केयरटेकर हैं, जिसका बेटे विदेश में रहता है।
