मुंबई

Mumbai Crime: बेरहम निकला बेटा, पुराने विवाद की वजह से पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:27 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने प्लाईवुड के स्लैब से हमला किया और पिता की मौत हो गई।

Image

बेटा बना पिता का कातिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है
  • बेटे ने प्लाईवुड के स्लैब से हमला किया

Mumbai Crime News: बाप-बेटे का रिश्ता हमेशा खास होता है, एक पिता अपने बेटे की अच्छी परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष करता है, ताकि वह अपने बेटे को एक कामयाब इंसान बना सके, लेकिन क्या हो जब वही बेटा उस बाप का कातिल बन जाए। मुंबई में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अंबरनाथ कस्बे के दत्ता कुटीर चॉल में हुई थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे और मृत पिता के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर काफी झगड़ा देखने को मिलता था।

प्लाईवुड के स्लैब से किया हमला

मृतक की पहचान देवीदास सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 60 साल थी। पुलिस ने बताया है कि, रविवार को आरोपी बेटे और मृतक के बीच एक विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसके बाद गुस्से में बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता देवीदास सूर्यवंशी पर प्लाईवुड के स्लैब से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने के बाद मृतक देवीदास सूर्यवंशी के रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को जानकारी

मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, हत्या की घटना के बारे में मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद देवीदास सूर्यवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत पुलिस में केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article