मुंबई

Mumbai Crime : मुंबई में 8 करोड़ रु. की केटामाइन ड्रग बरामद, यूरोप तक फैला था नशे का कारोबार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 17, 2023, 11:55 AM IST

Mumbai Crime : ड्रग तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी-नॉरकोटिक्स सेल एवं एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की एक विशेष टीम ने डीसीपी दत्ता नलवाडे की अगुवाई में छापा मारा। इस छापे में दो लोगों के पास से बड़ी मात्रा में ड्रग की बरामदी हुई। क्राइम विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस लख्मी गौतम ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Image

अंधेरी में पकड़े गए दो ड्रग पेडलर। -फाइल फोटो ANI

Mumbai Crime : मुम्बई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन यूनिट ने अंधेरी इलाके में छापा मारकर ड्रग के एक अंतरराष्ट्रीय कार्टेल को भंडाफोड़ किया है। कार्टेल के पास से 6 किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग की कीमत 8 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस को शुरुवाती जांच में पता चला है कि ये ड्रग्स तस्कर अंतराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं और ड्रग्स को मुम्बई में सप्लाई करने आए थे। पुलिस इस मामले में अंडरवर्ल्ड के लिंक की भी जांच कर रही है। छापे की इस कार्रवाई में पुलिस ने दो ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिका-यूएई भेजा जाता था ड्रग

रिपोर्टों के मुताबिक यह कार्टेल यूरोपीय देशों में केटामाइन ड्रग की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि तस्कर पार्टियों के लिए प्रति ग्राम ड्रग 60 और 100 डॉलर में बेचते थे। ड्रग तस्करी का यही गिरोह अमेरिका और यूएई में अवैध दवाएं, पेनकिलर्स, नींद और सेक्स की ताकत बढ़ाने वाली दवाएं बेच रहा था।

कूरियर कंपनी के लिए काम करते थे पेडलर

ड्रग तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी-नॉरकोटिक्स सेल एवं एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की एक विशेष टीम ने डीसीपी दत्ता नलवाडे की अगुवाई में छापा मारा। इस छापे में दो लोगों के पास से बड़ी मात्रा में ड्रग की बरामदी हुई। क्राइम विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस लख्मी गौतम ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी विजय राणे एवं मोहम्मद असलम शेख एक कूरियर कंपनी के लिए काम करते हैं।

4 सालों से सक्रिय था यह गिरोह

पुलिस का कहना है कि इस कार्टेल का मास्टरमाइंड अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलो 647 ग्राम केटामाइन बरामद किया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस ड्रग को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप के देशों में भेजा जा रहा था। इन देशों में पार्टियों के लिए इस ड्रग की खास मांग है। पुलिस के मुताबिक ड्रग नेटवर्क से जुड़े आरोपी देश में अलग-अलग जगहों पर नशीली दवाएं तैयार कर मुंबई लाते थे और फिर यहां से ड्रग दुनिया भर में भेजा जाता था। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बीते चार सालों से सक्रिय था जो अब पकड़ में आया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article