Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम अधिकारियों ने थाईलैंड से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। जिसके बैग से 47 जहरीले सांप और 5 दुर्लभ कछुए बरामद किए गए हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये जीव भारत में प्रतिबंधित है। इन्हें थाईलैंड से मुंबई लाया जा रहा था।
एक्स-रे स्कैनर में दिखी बैग में हलचल
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय यात्री को 1 जून को थाईलैंड से पहुंचा। सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। जिसके बाद उसके बैग की जांच की गई। अधिकारियों को एक्स-रे स्कैनर पर बैग में कुछ हलचल नजर आई। जब उन्होंने बैग को खोलकर मैनुअल जांच की, तो उन्हें उसमें से जीवित सांप और कछुए मिले।
काला बाजार में लाखों में कीमत
कस्टम विभाग ने बताया कि यात्री के बैग से जब्त किए गए जीवों में 3 स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर, 44 इंडोनेशियन पिट वाइपर और 5 एशियन लीफ टर्टल शामिल हैं। ये सभी प्रजातियां भारत में वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत बैन है और इनका आयात पूरी तरह से प्रतिबंधित है। विशेषज्ञों के अनुसार ये सांप बहुत जहरीले होते हैं और काला बाजार में इनकी लाखों में कीमत है। रेस्क्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (RAW) की टीम ने इन जीवों की पहचान और स्थिति की पुष्टि की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
