मुंबई

पति के साथ बैंकॉक पहुंची मुंबई की महिला, होटल पर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं भूलाई जाएगी ये ट्रिप

मुंबई की एक महिला ने एक ट्रैवेल वेबसाइट से चार लोग के लिए 2 लाख में फैमिली ट्रिप बुक की थी। लेकिन बैंकॉक पहुंचने के बाद उसे पता चला कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है। बैंकॉक के होटल में रिसेप्शनिस्ट ने बताया उनकी कोई बुकिंग नहीं है और बाद में उन्हें पता चला कि उनकी वापसी की फ्लाइट टिकट भी फर्जी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Mumbai Cyber Crime: मुंबई की एक महिला ने अपने पति के साथ बैंकॉक घूमने का प्लान बनाया था। लेकिन फ्लाइट लेकर बैंकॉक पहुंचने के बाद उसके साथ होटल के रिस्पेशन पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे उससे बैंकॉक घूमने का 'शौक' एक बड़े 'शॉक' में बदल गया। दरअसल महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला ने एक ट्रैवल वेबसाइट पर 2 लाख रुपये में ट्रिप बुक की थी। लेकिन बैंकॉक में होटल पहुंचने पर उसे पता चला कि उसकी वहां कोई बुकिंग नहीं है और मुंबई वापस लौटने की फ्लाइट टिकट भी नकली निकली।

2 लाख में बुक की फैमिली ट्रिप

मुंबई में रिटायर्ड डिप्टी पुलिस कमिश्नर अंबादास पोटे की बहू ने बैंकॉक जाने के लिए ऑनलाइन सस्ते टूर पैकेज की वेबसाइट खोजी। जिसके बाद उसने चार लोगों के लिए 2 लाख रुपये में फैमिली ट्रिप बुक की। वे लोग 17 मई को बैंकॉक पहुंच गए। लेकिन जब उन्होंने बैंकॉक के होटल 'Pullman Pattaya' में रिसेप्शन पर अपनी बुकिंग के बारे में पता किया, तो उन्हें बताया गया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है।

होटल की रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि उनकी बुकिंग पहले हुई थी, लेकिन बाद में कैंसिल कर दी गई थी। जिसके बाद महिला ने होटल बुकिंग की व्हाट्सएप चैट, टिकट और कन्फर्मेशन भी दिखाए। इसके बावजूद होटल ने उनकी बात नहीं मानी। इसके अलावा उनकी वापसी की फ्लाइट टिकट भी फर्जी निकली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई हैं। पीड़ित ने बाद में खुद से नए होटल की बुकिंग की और वापसी की फ्लाइट टिकट भी ली।

फर्जी ट्रैवेल एजेंट की तलाश कर रही पुलिस

मुंबई वापस आने के बाद पीड़ित महिला ने बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 7 अप्रैल को 88,000 रुपये और 21 अप्रैल को 1.12 लाख रुपये अखिलेश सिंह नाम के एक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। जिसके बाद ट्रैवल एजेंसी ने व्हाट्सएप पर होटल बुकिंग की फर्जी पुष्टि भी भेजी थी। फिलहाल अखिलेश सिंह फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!