मुंबई

Mumbai Fire: मुंबई के धारावी इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग, हार्बर लाइन की ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Mumbai Fire: मुंबई के धारावी इलाके में दोपहर के समय नवरंग कंपाउंड, प्लॉट नंबर-1, रेलवे फाटक के पास और नूर रेस्टोरेंट के पास स्थित एक गोडाउन में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग के कारण हार्बर लाइन की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Image

मुंबई के धारावी इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mumbai Fire: मुंबई के धारावी इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने सूचना मिली। इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आग नवरंग कंपाउंड, प्लॉट नंबर-1, रेलवे फाटक के पास और नूर रेस्टोरेंट के पास स्थित एक गोडाउन में लगी। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान जारी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, आग ग्राउंड प्लस वन स्ट्रक्चर्ड झुग्गी–गोडाउन तक सीमित किया जा रहा था। आग को लेवल-1 फायर कॉल घोषित किया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएउबी), पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बीएमसी के वार्ड कर्मचारी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

गोडाउन से फैली आग झोपड़ियों तक पहुंची

इसी बीच आग का दायरा पास के माहिम स्टेशन इलाके तक पहुंच गया, जहां कई झोपड़ियों में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना करीब 12:15 बजे की है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। वर्तमान में 7 फायर इंजन और 7 वाटर जेटी पूरी क्षमता के साथ आग पर नियंत्रण पाने में लगे हुए हैं।

हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं प्रभावित

जानकारी के अनुसार, आग की वजह से हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दमकल अधिकारी आग की तीव्रता को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पश्चिमी रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्स पोस्ट में लिखा, "माहिम और बांद्रा के बीच ईस्ट साइड में हार्बर लाइन के पास झुग्गियों में करीब 12:15 बजे आग लगने की घटना के कारण, सुरक्षा के तौर पर ओवरहेड इक्विपमेंट की बिजली सप्लाई काट दी गई है। इसे देखते हुए, हार्बर लाइन ट्रेन सर्विस को तब तक रेगुलेट किया गया है जब तक स्थिति कंट्रोल में नहीं आ जाती।" रेलवे ने पोस्ट में आगे बताया कि किसी भी पैसेंजर या ट्रेन को कोई खतरा नहीं है क्योंकि उन्हें रेगुलेट किया गया है और वे घटनास्थल से दूर हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article