मुंबई

ठाणे में चोरी करने आया था शख्स, बिजली बॉक्स से छेड़छाड़ करने पर लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

ठाणे में बीती रात को चोरी के इरादे से आए शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। वह इलाके में लगे बिजली बॉक्स के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव बिजली बॉक्स के पास मिला।

Image

ठाणे में कंरट लगने से मौत (सांकेतिक फोटो)

Thane News: ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला वसई पूर्व स्थित अग्रवाल उद्योग नगर का है। शनिवार (13 जुलाई) की देर रात करीब एक बजे के आसपास ये घटना घटी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था। तभी शख्स ने इलाके में लगे बिजली के बॉक्स संग छेड़छाड़ की कोशिश की। तभी उसे अचानक करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आधी रात को बिजली बॉक्स से छेड़छाड़

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत की लाइव घटना कैद हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात में करीब एक बजकर 20 मिनट के आसपास शख्स बिजली के बॉक्स के पास पहुंचा। इसके बाद उसने बॉक्स का गेट खोला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। एक बजकर 24 मिनट पर उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह बिजली बॉक्स से सटी मिली लाश

घटना की जानकारी का सुबह पता लगा, जब मौके पर पहुंचे लोगों ने शख्स की लाश को बिजली के बॉक्स से सटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि अभी इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि शख्स का मकसद क्या था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!