लखनऊ

UP में आधी रात 11 आईएएस के तबादले, अयोध्या DM की हुई छुट्टी; जानें किसके हिस्से आया कौन जिला?

उत्तर प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चंद्र विजय सिंह अयोध्या के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। आइये जानते हैं किसे कहां की जिम्मेदारी मिली है?

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : BCCL

लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया, जिनमें सोनभद्र के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्थानांतरण सूची के मुताबिक, प्रतीक्षारत निधि श्रीवास्तव को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार को प्रयागराज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है।

जानें किसे कहां मिली तैनाती

इसी तरह, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। शासन ने अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है, जबकि राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि औरैया की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) देवी शरण उपाध्याय को प्रतीक्षारत रखा गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article