मुंबई

महाराष्ट्र में तय हुआ बाइक टैक्सी का किराया, 1.5 किमी दूरी के 15 रुपये से होगी शुरुआत

महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने राज्य में बाइक टैक्सी का किराया तय कर दिया है। इसका न्यूनतम किराया 1.5 किलोमीटर के लिए 15 रुपये तय किया गया है। इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए यात्रियों को 10.27 रुपये देने होंगे। यह निर्णय 18 अगस्त को हुई एसटीए बैठक में लिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Maharashtra Bike Taxi Fare: महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने राज्य में बाइक टैक्सी का न्यूनतम किराया 1.5 किलोमीटर के लिए 15 रुपये तय किया है, हालांकि यह सेवा अभी शुरू नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को इस सेवा के लिए 10.27 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा।

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बाइक टैक्सी

इस साल की शुरुआत में राज्य सरकार ने एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बाइक टैक्सी और बाइक पूलिंग सेवाएं संचालित करने की अनुमति दी थी और एक शासकीय आदेश (जीआर) भी जारी किया था। राज्य सरकार ने चार जुलाई, 2024 को "महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम, 2025" पर एक अधिसूचना भी जारी की। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य परिवहन सचिव संजय सेठी की अध्यक्षता में एसटीए ने 18 अगस्त को हुई बैठक में किराए को मंजूरी दी और ये पूरे राज्य में लागू होगा।

खटुआ पैनल फॉर्मूले से किराया तय

परिवहन प्राधिकरण ने किराया तय करने के लिए खटुआ पैनल के फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है, जिसे ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के भाड़े तय करने में भी लागू किया जाता है। हालांकि सेवा आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुई है, लेकिन बाइक टैक्सी फिलहाल अवैध रूप से चल रही हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चलायी जा रही 123 बाइक टैक्सियों के खिलाफ आरटीओ ने मामले दर्ज किए है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article