मुंबई

महाराष्ट्र: नासिक के कैंब्रिज स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बाथरूम में एक्सप्लोसिव होने का मेल

महाराष्ट्र के नासिक में वडा पथरी रोड स्थित नासिक कैंब्रिज हाई स्कूल में बम की धमकी मिली। यह धमकी एक फर्जी ईमेल पते से इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को लगभग 2:45 बजे ईमेल के माध्यम से भेजी गई।

Image

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी। प्रतीकात्मक फोटो (ANI)

Nashik school bomb threat: महाराष्ट्र के नासिक में इंदिरा नगर इलाके में स्थित कैंब्रिज स्कूल के बाथरूम में बम होने का एक मेल मिला है। यह घटना बीते दिन की है। मेल की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने कक्षा से छात्रों को स्कूल परिसर में बुलाया और अभिभावकों को फोन करके छात्रों को घर ले जाने को कहा, जिससे अभिभावकों में हड़कंप मच गया। स्कूल को धमकी भरा मेल मिलने की सूचना जैसे ही इंदिरा नगर पुलिस को मिली, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

पुलिस द्वारा पूरे स्कूल का निरीक्षण किया और पाया कि यह केवल एक अफवाह थी। क्या यह किसी की शरारत थी, इसके पीछे कोई और मकसद तो नहीं था, इसकी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि यह घटना बीते दिन की है, जहां दोपहर डेढ़ घंटे तक स्कूल इलाके में दहशत और तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली, लेकिन वहां बम जैसा कुछ नहीं मिला। जहां इसके बाद जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

इस्कॉन मंदिर में बम की धमकी एक अफवाह निकली

पिछले महीने, मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को भी 22 अगस्त को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए मैसेज में परिसर में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने देर रात तक तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी एक अफवाह साबित हुई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article