मुंबई

Maharashtra electricity bill hike: महाराष्ट्र के लोगों को महंगाई का झटका, आज से बिजली बिल में बढ़ोतरी का ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 01:25 PM IST

Maharashtra electricity bill hike: महाराष्ट्र सरकार ने आम आदमी को बिजली बिल में बढ़ोतरी कर जोर का झटका दिया है। आज (1 अप्रैल) से बिजली की कीमत 5-10 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

Image

Electricity bill hike: महाराष्ट्र में बिजली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

Photo : PTI

Maharashtra electricity bill hike : महाराष्ट्र में आम आदमी को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। आज (1 अप्रैल) से बिजली के दाम 5-10 फीसदी अधिक भुगतान करने पड़ेंगे। शुक्रवार देर रात लिए गए एक फैसले में महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) ने वितरण कंपनियों के एक प्रस्ताव पर सहमति जताई और बढ़ोतरी की घोषणा की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक MSEDCL ग्राहकों के लिए 2023-24 के लिए औसतन 2.9% और अगले वर्ष के लिए 5.6% की वृद्धि की गई है। MSEDCL उपयोगकर्ताओं के लिए आवासीय टैरिफ वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6% और अगले वित्तीय वर्ष में 6% की वृद्धि की गई है। इस बीच, उद्योग में 2023-24 में 1% की वृद्धि और अगले वित्तीय वर्ष में 4% की वृद्धि की गई है।

एमईआरसी ने 2023-24 के लिए अडानी इलेक्ट्रिसिटी के टैरिफ में औसतन 2.2% और 2024-25 में 2.1% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। आवासीय टैरिफ में 2023-24 में 5% की बढ़ोतरी और अगले वर्ष 2% की बढ़ोतरी होगी। समवर्ती रूप से, 2023-24 और अगले वित्तीय वर्ष के लिए उद्योग (एचटी) के लिए टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

टाटा पावर के यूजर्स को 2023-24 के लिए 11.9% और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 12.2% की औसत बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 के लिए आवासीय टैरिफ में 10% की बढ़ोतरी की जाएगी जबकि 2024-25 के लिए बढ़ोतरी 21% होगी। उद्योग (एचटी श्रेणी) में 2023-24 के लिए 11% और अगले वर्ष में 17% की वढ़ोतरी होगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article