मुंबई

Raigarh Landslide: लैंडस्लाइड के बाद रायगढ़ पहुंच सीएम शिंदे ने संभाला मोर्चा, घर-घर जाकर ले रहे हालात का जायजा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 20, 2023, 12:52 PM IST

CM Eknath Shinde Reached Raigarh Landslide Site: हाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड से भीषण हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Image

CM Eknath Shinde Reached Raigarh Landslide Site

CM Eknath Shinde Reached Raigarh Landslide Site: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड से भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब एक ही गांव के 50-60 घर दब गए हैं और करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। अभी तक पांच लोगों की मौत की खबर है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अभी तक कुल 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे गए हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। जैसे ही घटना का पता चला उसकी गंभीरता को देखते हुए सीएम शिंदे खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भूस्खलन के संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रात में फोन कर उच्चाधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तत्काल चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। जान माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तीव्र गति से चलता रहेगा। सीएम एकनाथ शिंदे पीड़ित जनता के घर-घर जाकर उनका हाल ले रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

CM Eknath Shinde

CM Eknath Shinde

गृह मंत्री ने की सीएम से बात

जनता के बीच पहुंच कर उनकी मदद की हर संभव कोशिश करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सोशल मीडिया पर घटना के बारे में जनता को अपडेट दे रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की है और मदद के लिए एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल पर भेजी हैं। सीएम एकनाथ शिंदे पीड़ित जनता के घर-घर जाकर उनका हाल ले रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जनता के बीच जाकर जिस तरह सीएम शिंदे काम कर रहे हैं उसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जनता का सीएम कह रहे हैं। अजित पवार और फडणवीस अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, इसको लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

CM Eknath Shinde

CM Eknath Shinde

रायगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 30 लोगों को बचाया गया है और कई लोग अभी भी फंसे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ की 2 टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और तलाश एवं बचाव शुरू कर दिया है। वहीं ऑपरेशन में शामिल होने के लिए 2 और टीमें मुंबई से रवाना हो गई हैं। इस हादसे मं इरशालवाड़ी के निचले हिस्से में बसी आदिवासी बस्ती चपेट में आई है। यहां से नवी मुंबई के लिए पीने के पानी की सप्लाई करने वाला मोरबे बांध भी पास ही है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान