देश

दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, क्रू मेंबर्स ने दिखाई तत्परता; विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतारा

Air India Flight Diverted: एयर इंडिया की उड़ानें एक के बाद एक तकनीकी खामियों के चलते रद्द हो रही हैं। ताजा मामला तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही उड़ाने के दौरान देखा गया जब बीच हवा में संदिग्ध तकनीकी खामी और खराब मौसम के चलते विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतारा गया।

Image

दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी (फाइल फोटो: iStock)

Photo : iStock

Air India Flight Diverted: एयर इंडिया की उड़ानें एक के बाद एक तकनीकी खामियों के चलते रद्द हो रही हैं। ताजा मामला तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही उड़ाने के दौरान देखा गया जब बीच हवा में संदिग्ध तकनीकी खामी और खराब मौसम के चलते विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतारा गया।

एयरलाइन ने यात्रियों को जताया खेद

विमान में आई संदिग्ध तकनीकी खराबी के चलते यात्री घबरा गए। हालांकि, चेन्नई में विमान को एहतियातन सुरक्षित उतारा गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रविवार को चेन्नई में हुई लैंडिंग की जानकारी दी। साथ ही यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI2455 के क्रू मेंबर्स ने संदिग्ध तकनीकी खामी और रास्ते में खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर रुख किया। विमान की चेन्नई में सुरक्षित लैंडिंग हुई, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी। हमें प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई में हमारे ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सहायता प्रदान कर रहे हैं और यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

जरूर कलपुर्जे बदलेगी एयरलाइन

इससे पहले, एयर इंडिया ने कहा कि वह परिचालन संबंधी व्यवधानों को कम करने के लिए अपने 26 पुराने बी787-8 ड्रीमलाइनर विमानों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण कलपुर्जों को बदलेगी। हाल के दिनों में, एयरलाइन को ड्रीमलाइनर सहित अपने कुछ विमानों में परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की गई, जिसमें ईंधन स्विच की जांच भी शामिल थी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने पहले 'लीगेसी ड्रीमलाइनर' का नवीनीकरण शुरू किया है, जिसे जुलाई 2025 में कैलिफोर्निया के विक्टरविले स्थित बोइंग के एक संयंत्र में भेजा गया था। एयर इंडिया ने रविवार को एक बयान में कहा, ''एक दूसरा विमान अक्टूबर 2025 में उसी संयंत्र के लिए रवाना होने वाला है और दोनों के दिसंबर 2025 में सेवा में वापस आने की उम्मीद है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article