मुंबई

Maharashtra: जलगांव में बेपटरी हुई मालगाड़ी, 7 डिब्बे पटरी से उतरे; नंदुरबार-सूरत रेल मार्ग बाधित

Good Train Derails In Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे पश्चिम रेलवे के नंदुरबार-सूरत खंड की दोनों लाइनों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के चलते नंदुरबार-सूरत मार्ग की दोनों लाइनें अवरुद्ध हैं। अधिकारी ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग पर संचालन दोबारा शुरू करने के प्रयास जारी है।

Image

बेपटरी हुई मालगाड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Good Train Derails In Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे पश्चिम रेलवे के नंदुरबार-सूरत खंड की दोनों लाइनों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि चंद्रपुर जिले के गुगुस से गुजरात के गांधीनगर जा रही इस मालगाड़ी के इंजन समेत सात डिब्बे जलगांव जिले के अमलनेर स्टेशन पर दोपहर 2:18 बजे पटरी से उतर गए। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

परिचालन बहाल करने की हो रही कोशिशें

उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उद्धना, भुसावल और नंदुरबार से दुर्घटना राहत ट्रेनें (ART) और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। परिचालन बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के चलते नंदुरबार-सूरत मार्ग की दोनों लाइनें अवरुद्ध हैं। अधिकारी ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग पर संचालन दोबारा शुरू करने के प्रयास जारी है।

ठाणे जिले में बेपटरी हुई थी मालगाड़ी

इससे पहले ठाणे जिले में भिवंडी और खरबाव स्टेशन के बीच मंगलवार शाम एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मैंगलोर-डागरू (पंजाब) ट्रेन का एक डिब्बा शाम करीब 6:32 बजे पटरी से उतर गया था। मध्य रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा था कि ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना गैर-उपनगरीय खंड में हुई, जिससे लंबी दूरी की ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article