मुंबई

Mumbai Airport पर 8.37 करोड़ का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त, 10 लोग अरेस्ट, तस्करी का तरीका देख होंगे हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 6, 2024, 12:17 PM IST

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8.37 करोड़ रुपये का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। चार दिन तक चलाए इस अभियान के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

मुंबई एयरपोर्ट से सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

Mumbai Airport: सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह अभियान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया। जब्त किया गया सोना विभिन्न यात्रियों ने अलग-अलग तरीकों से छिपाया हुआ था। अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

अलग-अलग तरीकों से छिपाया सोना

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया। विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसकी पानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया और उनके अंतर्वस्त्रों तथा शरीर में छिपाकर रखा गया 3.335 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक विमान में सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं।

14.32 लाख के 9 आईफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बरामद

सीमा शुल्क कर्मियों ने 15 अन्य भारतीय नागरिकों को भी रोका जिनमें से 10 दुबई, दो मस्कट और एक-एक अबू धाबी, बहरीन तथा जेद्दा से आ रहे थे। विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने अंतर्वस्त्रों, अपनी जींस की जेब, बैग तथा अपने शरीर में अन्य तरीकों से 5.32 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ था। इसमें बताया गया है कि दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को भी रोका गया और उसे कीमती सामान की तस्करी करते हुए पाया गया। उसके पास से 14.21 लाख रुपये मूल्य के नौ आईफोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'