मुंबई

Godan Express Fire: नासिक में गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी

नासिक रोड स्टेशन के पास शुक्रवार को गोदान एक्सप्रेस में आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Image

गोदान एक्सप्रेस में लगी आग।

Photo : ANI

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को एक ट्रेन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह हादसा नासिक रोड स्टेशन के पास हुआ, जहां गोदान एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई।

यात्रियों में मची अफरा तफरी

आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। साथ ही आग लगने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया, जिसके बाद यात्री भागते दिखे। आग लगने की सूचना पाकर संबंधित कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article