मुंबई

राजनीतिक पिच पर पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की एंट्री; BJP में हुए शामिल

Kedar Jadhav Joins BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने से पहले केदार जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।

Image

भाजपा में शामिल हुए केदार जाधव

Photo : ANI

Kedar Jadhav Joins BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, अशोक चव्हाण समेति अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

फडणवीस से मिले थे केदार जाधव

भाजपा में शामिल होने से पहले केदार जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण से मुलाकात की थी। इसके बाद वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता आशीष शेलार से मिले थे।

क्या कुछ बोले केदार जाधव?

भाजपा में शामिल होने के बाद केदार जाधव ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2014 से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उन्हें जिस तरह का प्यार और समर्थन मिला है और जिस तरह की उपलब्धियां पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हासिल की हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा, ''मेरा लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलना है और भाजपा के लिए जो भी योगदान हो सके, वह करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा..."

कौन हैं केदार जाधव

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेल चुके केदार जादव पुणे के रहने वाले हैं और उन्हें 9 टी20अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हुए उन्होंने 73 एकदिवसीय मैच में 1389 रन बनाए और 27 विकेट भी चटकाए हैं। हालांकि, टी20अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने एक भी गेंद नहीं डाली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article