मुंबई

मराठवाड़ा में दशक की सबसे बड़ी आपदा, बारिश-बाढ़ से 52 मौतें

मराठवाड़ा में इस बार की भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है, हजार से अधिक मवेशी मरे हैं और 12.8 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। नांदेड़ और लातूर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं। 3,960 गांवों में 16 लाख से अधिक किसान संकट में आ गए हैं।

Image

मराठवाड़ा में दशक की सबसे बड़ी आपदा, बारिश-बाढ़ से 52 मौतें

महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र इस वर्ष अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। विभागीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून से अब तक बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में कुल 52 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा हर साल औसतन दर्ज होने वाली 25 से 30 मौतों की तुलना में लगभग दोगुना है, जो हालात की भयावहता को स्पष्ट करता है।

नांदेड़ और लातूर में सबसे अधिक तबाही

सबसे ज्यादा तबाही नांदेड़ और लातूर जिलों में देखने को मिली है, जहां लगातार हुई भारी बारिश और दो बार आई बाढ़ के कारण जनहानि बढ़ी है। अकेले नांदेड़ जिले में 18 मौतें दर्ज की गई, जबकि छत्रपति संभाजीनगर में 11 लोग मारे गए। हिंगोली और बीड जिलों में 6-6 मौतें, परभणी में 5 मौतें, तथा जालना और धाराशिव में 3-3 मौतें सामने आई हैं।

मानवीय हानि के साथ-साथ नुकसान का पैमाना भी बेहद बड़ा है। अब तक 1,067 मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2,000 से अधिक घरों को गंभीर क्षति पहुंची है। कृषि क्षेत्र पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ा है – 12.8 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, 3,960 गांव प्रभावित हुए हैं और सीधे तौर पर 16 लाख से अधिक किसान इस आपदा से संकट में आ गए हैं।

बारिश और जलजमाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बारिश का स्वरूप सामान्य से कहीं अधिक आक्रामक रहा है। अचानक हुई मूसलाधार बारिश, नदियों के उफान और जलजमाव ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसान न केवल वर्तमान सीजन की फसल से हाथ धो बैठे हैं बल्कि आने वाले रबी सीजन की तैयारियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

मराठवाड़ा हमेशा से जल संकट और सूखे के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार पानी की अधिकता ने ही तबाही मचाई है। जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर राहत और पुनर्वास कार्य तेज़ी से नहीं किए गए तो आने वाले महीनों में यह आपदा और गहरी सामाजिक-आर्थिक चुनौती बन सकती है। मराठवाड़ा के लोग अब सरकार से त्वरित राहत, किसानों के लिए मुआवजा और पुनर्वास योजनाओं की उम्मीद कर रहे हैं।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'