मुंबई

GBS: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे जीबीएस के मामले, पुणे में 5 नए मामले दर्ज; संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हुई

GBS Cases: महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) नामक बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच, पुणे में जीबीएस के पांच और मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, सोमवार को इस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। जीबीएस के 163 संदिग्ध मामलों में पुणे से 32, पुणे नगर निगम सीमा में नए जोड़े गए गांवों से 86, पिंपरी चिंचवाड़ से 18, पुणे ग्रामीण से 19 और अन्य जिलों से 8 मामले शामिल हैं।

Image

जीबीएस

Photo : Times Now Digital

GBS Cases: महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) नामक बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, पुणे में जीबीएस के पांच नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद महाराष्ट्र में इस संदिग्ध बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 163 हो गई।

GBS बरपा रहा कहर

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, पुणे में और पांच लोगों में दुर्लभ तंत्रिका विकार का पता चला है जिसके बाद जीबीएस के मामलों की संख्या 163 पहुंच गई है। उन्होंने सोमवार को बताया कि राज्य में अब तक इस बीमारी से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, पांच नए मामले सामने आए। हालांकि, सोमवार को किसी की भी मौत नहीं हुई है। जीबीएस के 163 संदिग्ध मामलों में पुणे से 32, पुणे नगर निगम सीमा में नए जोड़े गए गांवों से 86, पिंपरी चिंचवाड़ से 18, पुणे ग्रामीण से 19 और अन्य जिलों से 8 मामले शामिल हैं।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं संक्रमित

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जीबीएस से संक्रमित 163 पीड़ितों में से 47 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 47 अभी भी आईसीयू में हैं और 21 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पुणे के कई इलाकों से पानी के कुल 168 सैंपल कलेक्ट किए गए जिन्हें जांच के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

GBS क्या है?

जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण भी होते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आमतौर पर जीवाणु और वायरल संक्रमण जीबीएस का कारण बनते हैं, क्योंकि वे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article