मुंबई

‘देवा भाऊ’ पोस्टर्स से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत; महायुति में क्रेडिट वॉर की अटकलों को मिली हवा

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण से जुड़े आंदोलन के शांत होने के बाद अब इसके श्रेय को लेकर राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगे 'देवा भाऊ' पोस्टर्स और अखबारों में छपी तस्वीरों ने महायुति सरकार के भीतर क्रेडिट वॉर की अटकलों को हवा दे दी है।

Image

इसी देवा भाऊ पोस्टर से लग रहीं अनबन की अटकलें

Photo : Times Now Digital

Deva Bhau Poster: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण से जुड़ी मांगें मानकर उनका आंदोलन तो खत्म करवा दिया लेकिन इसको लेकर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'देवा भाऊ' बैनर ने महायुति में राजनीति और गरमा दी है। इस पर एकनाथ शिंदे का बयान भी आया है। मुंबई में आज हाइवे से लेकर न्यूजपेपर में मुख्यमंन्त्री देवेंद्र फडणवीस के 'देव भाऊ' नाम के पोस्टर लगने से महायुति में हलचल मच गई है।

जगह-जगह दिख रहे देवा भाऊ के पोस्टर

इस नए पोस्टर पर किसी पक्ष या पार्टी का नाम नहीं केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और उन्हें फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीर है। इस खास पोस्टर के जरिए हाल में मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए जारी नए GR (शासन निर्णय) से महायुति में क्रेडिट वॉर की चर्चा जोरों पर है। दरअसल इस वक्त मुंबई के कई चौक-चौराहों और हाइवे पर अलग-अलग जगह पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर पर किसी भी पक्ष या पार्टी का नाम नहीं लिखा है, केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और उन्हें फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर है।

दिख रही क्रेडिट की होड़

इस पोस्टर और आज के कई अखबारों में इस तस्वीर के आने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि मराठा समुदाय को "हैदराबाद गैजेट" का GR देकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समुदाय के लिए बड़ा काम किया है। मराठा समुदाय पिछले 45 सालों से आरक्षण की मांग कर रहा था। मराठा नेता मनोज जरंगे पाटिल के अनशनऔर आंदोलन के चलते इस मांग ने और तूल पकड़ लिया था। अब आंदोलन खत्म होने के बाद इसके क्रेडिट की होड़ दिखाई दे रही है।

BJP-शिवसेना के बीच खटास?

इस पोस्टर्स के बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या महायुति के बीच मराठा समुदाय को दिए आरक्षण को लेकर क्रेडिट वॉर शुरू हो गया है। इस मामले में मुख्य खींचतान BJP और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच देखा जा रहा है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने ऐसे किसी "क्रेडिट वॉर" से इनकार किया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि, "श्रेय वाद की लड़ाई में हम नहीं, मराठा समुदाय हो या ओबीसी समुदाय हो, महायुति सरकार ने सभी को न्याय देने का काम किया है। शिंदे ने कहा कि, महायुति के किए हुए काम का फल हमें विधानसभा चुनाव में मिला है। अब देवेंद्र फडणवीस की टीम के साथ दूसरी इनिंग शुरू की है, आगे भी राज्य के विकास के लिए काम चलेगा।

एकनाथ शिंदे चाहे कोई भी सफाई दें, पर यह सच है के 'देवा भाऊ' के इन पोस्टर्स के जरिए BJP ने एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना को असहज जरूर कर दिया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: जाफराबाद के प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: जाफराबाद के प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित