मुंबई

मुंबई के दादर में कबूतरखाना बंद, सड़कों पर मंडरा रहे हैं कबूतर; दाना डालने वालों पर FIR

BMC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद दादर के एतिहासिक कबूतरखाने को बंद कर दिया है। कोर्ट ने शहर में मौजूद 51 कबूतरखानों को बंद करने का आदेश दिया है। कबूतरखाने बंद होने से कबूतर सड़कों पर आ गए हैं। उनकी वजह से ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट का खतरा लगातार बना हुआ है।

Image

कबूतरों को दाना डालने पर FIR

Photo : Times Now Digital

BMC ने मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक कबूतरखाना को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस स्थल को प्लास्टिक की ताड़पत्री और बांस की संरचना से ढककर सील किया गया है। जैन समाज और पक्षी प्रेमी यहां सालों से हजारों कबूतरों को रोजाना दाना डालते रहे हैं। अब कबूतर भूखे-प्यासे सड़कों पर भटकते नजर आ रहे हैं, जिससे ट्रैफिक में दिक्कत के साथ ही एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ गया है।

BMC की इस कार्रवाई ने स्थानीय निवासी और धार्मिक संगठनों के बीच नाराजगी दिख रही है। जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और नाका मजदूरों की मदद से सड़कों पर बैठे कबूतरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका बीएमसी से आग्रह है कि – 'कबूतरखाना फिर से शुरू किया जाए।'

कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि मुंबई के सभी 51 कबूतरखानों को बंद किया जाए, क्योंकि कबूतरों से फैलने वाला कचरा 'पिजन लंग' जैसी फेफड़ों की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति इन 51 स्थानों पर दाना डालते हुए पाया जाता है तो उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 223, 270 और 271 के अंतर्गत FIR दर्ज भी दर्ज की जाएगी। BMC अब कबूतरों को दाना डालने वालों पर FIR दर्ज कर रही है। अब तक 16 लोगों पर ₹500 का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

जैन समाज का कहना है कि कबूतरों को दाना डालना धार्मिक परंपरा और संविधान के अनुच्छेद 51(A)(g) के तहत प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जैन समाज ने चेतावनी दी है कि अगर 10 अगस्त तक कबूतरों को दाना डालने की इजाजत नहीं मिलती है तो वे आमरण अनशन करेंगे।

इधर सरकारी स्तर पर भी समाधान की कोशिशें चल रही हैं। संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने BMC से आग्रह किया है कि कबूतरों के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए जाएं, ताकि परंपरा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन कायम हो सके।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article