मुंबई

Thane: साइबर ठग के चंगुल में फंसा शख्स, पार्सल के नाम पर धोखाधड़ी में गंवाए पौने दो लाख

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 03:36 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स साइबर ठग के चंगुल में फंस गया। साइबर ठग ने उससे पार्सल के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Cyber Fraud: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 33 वर्षीय व्यक्ति से एक जालसाज ने कथित तौर पर 1.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शनिवार को संबंधित प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पार्सल के नाम पर ठगी

पीड़ित को 21 मई को एक व्यक्ति का फोन आया, फोन पर बताया गया कि जो पार्सल उसने ईरान भेजा था उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया है, क्योंकि इसमें लैपटॉप, पेन ड्राइव, कपड़े और चार ईरानी पासपोर्ट के अलावा मादक पदार्थ भी था। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि फोन करने वाले ने उस व्यक्ति को यह भी बताया कि इसके लिए 96,000 रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है और पार्सल कुरियर कंपनी को वापस कर दिया गया है।

ठग ने शख्स को दी धमकी

जब उस व्यक्ति ने कॉल करने वाले को बताया कि उसने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजा है, तो उसने उसे मुंबई साइबर पुलिस से संपर्क करने और अपनी आईडी के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। फोन करने वाले ने उस व्यक्ति से यह भी कहा कि अगर वह उनके पास आने में देर करेगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

फेक आईडी दिखाकर फंसाया

अधिकारी ने बताया कि बाद में फोन करने वाले व्यक्ति ने ‘स्काइप’ पर वीडियो कॉल की लेकिन अपना चेहरा नहीं बल्कि अपनी आईडी दिखाई और दावा किया कि वह नारकोटिक्स विभाग से है। उन्होंने बताया कि धोखेबाज ने उस व्यक्ति को सूचित किया कि उसके खिलाफ गुजरात, पश्चिम बंगाल और मुंबई में धनशोधन की कई शिकायतें दर्ज की गई हैं और उसका नाम इस तरह के अपराध के लिए पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से भी जुड़ा है।

अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित के बैंक खाते से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। बाद में उस व्यक्ति को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने अंबरनाथ पुलिस से संपर्क किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई