मुंबई

रेलवे ट्रैक के जरिए मुंबई पुलिस को चकमा था शातिर चोर, CCTV पर इस हरकत ने खोल दी पोल

मायानगरी मुंबई में एक शातिर चोर का खुलासा हुआ है। यह चोर फ्लैट और जमीन का मालिक है जो पुलिस से बचने के लिये महिला का भेष बदलकर और कैमरे से बचने के लिये रेलवे ट्रैक से जाकर चोरी करता था।

Image

मुंबई के मलाड से पकड़ा गया शातिर चोर

मुंबई : मुंबई के मालाड पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस से बचने के लिये महिला का भेष बनाकर और CCTV कैमरे से बचने के लिये रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल करता था। मालाड पुलिस ने चोर के पास से सोना पिघलाने वाली मशीन, सोने चांदी के 36 तोले गहने, महिलाओं के कपडे सहित कैश जब्त किया है.।

पुलिस की जांच मे यह खुलासा हुआ की आरोपी चोर कई बंगले और फ्लैट का मालिक है। काफ़ी लंबे समय से वह ऐसे चोरी को अंजाम देता था लेकिन अबतक पकड़ा नही गया। हालांकि उसने अबतक ऐसे दर्जनों चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।मलाड पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद शहजादे चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

मलाड डिवीजन के ACP हेमंत सावंत के अनुसार शातिर आरोपी रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ़ मुन्ना (44) बबुआगंज बिहार का रहने वाला है और मलाड के मालवाणी इलाके से उसकी गिरफ्तारी हुई है।आरोपी पुलिस से बचने के लिये कभी महिला का ड्रेस पहनकर चोरी करता था कभी भिखारी के रूप मे रेलवे ट्रैक से चलकर चोरी करने जाता था । मलाड पुलिस के सीनियर अधिकारी विजय पंहाले के अनुसार आरोपी के पास से करीब 57 लाख की प्रॉपर्टी जब्त किया है जिसमे 16 लाख कैश बैंक मे फ्रीज़ किया है और 41 लाख के गहने और सामान जब्त किया गया है। अबतक इस शातिर चोर के खिलाफ 8 मामले सामने आये है।

पुलिस को ऐसे और कई संगीन खुलासे का अंदेशा है क्योंकि आरोपी करीब 10 साल से ऐसे अनगिनत वारदात को अंजाम देते हुए बड़े चालाकी से बचता हुआ करोडो की फ्लैट, जमीन, बंगलो का मालिक बना है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें