मुंबई

CCTV में लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखा डिलीवरी बॉय, निवासियों ने ढूंढ़कर पीट डाला और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

मुंबई के पास विरार में एक डिलीवरी बॉय का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में डिलीवरी बॉय आवासीय बिल्डिंग की लिफ्ट में पेशाब करता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने डिलीवरी बॉय को ढूंढकर उसे पीट डाला।

Image

लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखा डिलीवरी बॉय (फोटो - Viral Video Grab)

मुंबई : मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र विरार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक आवासीय सोसाइटी की लिफ्ट का यह CCTV फुटेज देखकर हर कोई हैरान है। सीसीटीवी फुटेज में एक डिलीवरी बॉय लिफ्ट के अंदर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिल्डिंग के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। निवासियों ने आखिर दुकान पर जाकर उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की।

बाद में निवासियों ने बिलिंज विरार पुलिस स्टेशन में इस डिलीवरी बॉय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। डिलीवरी बॉय के लिफ्ट में पेशाब करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। लोग जमकर डिलीवरी बॉय की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, ब्लिंकिट की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सीसीटीवी फुटेज में डिलीवरी करने वाला व्यक्ति लिफ्ट के एक कोने में पेशाब करता हुआ दिख रहा है। इस दौरान वह अपने हाथ में मौजूद पार्सल में अपनी इस हरकत को छिपाने की कोशिश करता हुआ भी दिख रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह घटना विरार वेस्ट क्षेत्र के सीडी गुरुदेव बिल्डिंग की है।

बिल्डिंग के निवासियों से शिकायत मिलने के बाद विरार में बोलिंज पुलिस स्टेशन में उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य घटना में 45 साल के एक डिलीवरी बॉय की दक्षिण मुंबई की एक बिल्डिंग में 22वें फ्लोर पर मौजूद स्वीमिंग पूल में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इमरान खोदजा नाम का यह डिलीवरी बॉय डोंगरी इलाके में रहता था और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में डिलीवरी के लिए गया था। यहां रात करीब 11.45 बजे फोन पर बात करते हुए वह फिसलकर पूल में गिर गया। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!