मुंबई

बुलढाणा में लोगों के बाल झड़ने के बाद अब नाखुन भी हो रहे खराब, जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के बोंडगाव समेत कुछ गांवों में लोगों को नाखुन झड़ने की समस्या हो रही है। इन लोगों को पहले बाल झड़ने की भी समस्या हुई थी। जिसके बाद अब लोगों के हाथ-पैरों के नाखून सड़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। राज्य की मेडिकल टीम इन लोगों की जांच के लिए पहुंची है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी वजह पता चल सकेगी।

Image

राज्य की मेडिकल टीम जांच के लिए पहुंची

Buldhana Nails Falls Case: महाराष्ट्र बुलढाणा जिले के शेगाव, खांमगाव और नादुरा तहसील के कुछ गांवों में जनवरी के महीने में बाल झड़ने वाली बीमारी सामने आई थी। जिससे कई ग्रामीणों के बाल झड़ने लगे थे। अब फिर से इन गांवो में एक और नई मुसीबत का सामने आ गई है। बुलढाणा जिले के शेगाव तहसील के बोंडगाव में बाल झड़नेवाले मरीजो के हाथ और पैरो के नाखून भी सड़कर टूटने और झड़ने लगे है। जिससे गांव वाले हैरान हैं। बाल झड़ने के बाद नाखून खराब होकर झड़ने की शिकायत से स्वास्थ विभाग के सामने फिर से नई चुनोती खड़ी हो गई।

Buldhana

लोगों को नाखुन झड़ने की समस्या

मरीजों की जांच करने पहुंची टीम

बाल झड़ने की खबर के बाद केंद्र से आयसीएमआर (ICMR) विशेषज्ञों का दल भी बुलढाणा पहुंचा था। टीम ने इन गांवों में जाकर जांच के लिए मरीजों के बालों के व अन्य नमूने लिए थे। लेकिन अभी तक ICMR की रिपोर्ट नही आई है। हालांकि जांच-पड़ताल में सामने आया था कि शरीर मे सेलिनियम की मात्रा बढ़ जाने से बाल झड़ने की समस्या हुई। अब फिर से इन्ही मरीजों और कुछ दूसरे नए मरीजों के नाखून खराब होकर गिरने की वजह पता लगाने के लिए राज्य की मेडिकल टीम CMO, CO गांव में पहुंची है।

गांव में अब तक 25 से 30 मरीज मिले

बोंडगांव के सरपंच राजन बनसोडे ने बताया कि अब तक बोंडगांव में 25-30 लोगों के नाखून खराब होकर गिरने का मामला सामने आया है। इनमें ज्यादातर मरीज ऐसे हैं जिन्हें पहले बाल झड़ने की समस्या हुई थी और अब उनके नाखुन भी झड़ रहे हैं। वहीं कुछ मरीज ऐसे भी है जिन्हें पहले बाल झड़ने की समस्या नहीं हुई, लेकिन नाखुन निकल रहे हैं। जिस कारण लोगों में डर का माहौल है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें