मुंबई

मुंबई के चेंबूर इलाके में फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बिजनेसमैन को मारी गोली; अस्पताल में भर्ती

मुंबई के चेंबूर इलाके में डायमंड गार्डन के पास सिग्नल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक बिजनेसमैन पर फायरिंग की। जिससे उन्हें दो गोलियां लग गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया। जहां अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Image

मुंबई में फायरिंग

Photo : ANI


Mumbai Firing: मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने बिजनेसमैन सदरुद्दीन खान पर गोलियां बरसाईं। इस दौरान उन्हें दो गोलियां लगी। उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घर वापस जाते समय फायरिंग

जानकारी के अनुसार बिजनेसमैन सदरुद्दीन खान कार से अपने घर वापस जा रहे थे। जब उनकी कार डायमंड गार्डन के पास सिग्नल पर पहुंची, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसके बाद हमलावर अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

डीसीपी जोन 6 नवनाथ धवले ने बताया कि रात करीब 10 बजे डायमंड गार्डन सिग्नल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जब एक कार सिग्नल पर रुकी तो दो बाइक सवारों ने कार में बैठे व्यक्ति पर गोलीबारी की। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अब खतरे से बाहर है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

पुलिस ने इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए लिए हैं। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article