मुंबई

Mumbai News: तेज रफ्तार कार से 6 गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में तीन की मौत

मुंबई में वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से छह अन्य गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है और कार भी जब्त कर ली है।

Image

मुंबई में भीषण कार एक्सीडेंट (फोटो साभार - ANI)

Bandra Worli Accident: मुंबई में एक कार के कई वाहनों से टकराने से भीषण हादसा हो गया। यह कार वर्ली से बांद्रा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों से इसकी टक्कर हुई, जिसके कारण छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। जिसमें से दो लोगों की हालात गंभीर है, जिन्हें लीलावती हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

तेज रफ्तार के कारण गाड़ियों से हुई टक्कर

यह घटना गुरुवार रात की है, जब एक इनोवा कार वर्ली की दिशा से तेज रफ्तार से आ रही थी, उसी समय सी लिंक के बीच में उसने एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद कार का ड्राइवर तेज रफ्तार में बांद्रा की दिशा में फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों से इनोवा कार टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण इस कार की अन्य गाड़ियों से भिड़त हो गई, जिसके बाद छह गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं।

कार का ड्राइवर अरेस्ट

इस हादसे में दस लोग घायल हुए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनोवा कार के ड्राइवर को भी इस हादसे में मामूली चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है, साथ में इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article