मुंबई

एंटीलिया विस्फोटक मामला : एनआईए ने अदालत में कहा, मुकेश और नीता अंबानी डर गए थे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 07:46 AM IST

2021 की इस घटना में कई चौंकाने वाले मोड़ आए थे जिसमें एक शख्स की हत्या भी शामिल थी।

Image

Mukesh Ambani

Photo : PTI

Antilia Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने गुरुवार को मुंबई में एक विशेष अदालत में कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी दक्षिण मुंबई में उनके आवास एंटीलिया के पास एक कार से विस्फोटक बरामद होने की घटना के बाद डर गए थे। 2021 की इस घटना में कई चौंकाने वाले मोड़ आए थे जिसमें एक शख्स की हत्या भी शामिल थी। इसके बाद कई गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो गया था।

कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या हुई थी

एनआईए ने फरवरी 2021 की इस घटना और उसके बाद कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या से जुड़े मामलों में मुख्य आरोपी एवं निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत याचिका का विरोध करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया। एनआईए ने अदालत को बताया कि इस घटना के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी डर गए थे और गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून लागू किया गया।

एजेंसी ने कहा कि वाजे और अन्य आरोपियों ने देश में लोगों के बीच आतंक पैदा करने के लिए यह साजिश रची। एजेंसी ने कहा कि यह अपराध पुलिस अधिकारियों ने किया जिनसे कानून की रक्षा करने की उम्मीद की जाती है।

क्या है मामला

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास 25 फरवरी 2001 को एक एसयूवी मिली थी, जिसमें विस्फोटक रखा हुआ था। यह एसयूवी व्यवसायी मनसुख हिरेन की थी, जो पिछले साल पांच मार्च को ठाणे में मृत मिले थे। इस मामले में पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ आरोप थे कि उन्होंने मनसुख हिरेन की हत्या में अपने पूर्व सहयोगी वाजे की मदद की थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article