मुंबई

'तंग आ गया, किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया...', मुंबई का एक शख्स अपनी 'कैंसर पीड़ित' दादी को कचरे के ढेर पर छोड़ आया

मुंबई से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है यहां एक 60 साल की एक महिला को उसके पोते ने आरे कॉलोनी में कचरे के ढेर पर छोड़ दिया क्योंकि उसे कैंसर था।

Image

मुंबई के एक शख्स ने अपनी 'कैंसर पीड़ित' दादी को छोड़ दिया (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई में 21 जून को, 60 साल की एक महिला को आरे कॉलोनी में कचरे के ढेर के पास बैठे देखा गया। चार दिन बाद, पुलिस ने उसके पोते, उसके बुजुर्ग रिश्तेदार और एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर महिला को कचरे के ढेर पर छोड़ दिया और उसकी जान और सुरक्षा को खतरे में डाला। पुलिस जांच में पता चला कि महिला कैंसर से पीड़ित थी और जब वह मिली तो उसके चेहरे पर घाव था। TOI की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला स्पष्ट रूप से बोल नहीं पा रही थी और उसका कैंसर एडवांस स्टेज में था।

जब पुलिस ने महिला के पोते 33 साल के सागर शेवाले को गिरफ्तार किया, तो आरोपी ने कहा कि वह 'उसकी देखभाल करते-करते तंग आ चुका है' पेशे से ऑफिस बॉय शेवाले ने अधिकारियों को बताया कि वह महिला की बीमारी के कारण परेशान था। उसने अपनी दादी को उपनगरों में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। असफलता से हताश होकर उसने महिला को छोड़ने का फैसला किया।

आगे के इलाज के लिए कैंसर अनुसंधान संस्थान में स्थानांतरित किया

पुलिस जांच के बाद, महिला यशोदा गायकवाड़ को आगे के इलाज के लिए नागपुर के एक कैंसर अनुसंधान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया।

घटना के दिन सुबह 7 बजे महिला को इलाके में झाड़ियों के पास पाया गया। पुलिस उसे जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले गई, लेकिन उसे विले पार्ले के कूपर अस्पताल में रेफर कर दिया गया क्योंकि वहां उसके इलाज के लिए जरूरी उपकरण नहीं थे।

जब पुलिस को महिला मिल गई, तो उन्होंने सागर का पता लगाया और उसे उसकी लापता दादी के बारे में बताया, पुलिस ने बताया कि पहले तो वह उन परिस्थितियों को जानकर आश्चर्यचकित हो गए, जिनमें उनकी दादी मिलीं उन्होंने बताया कि सागर ने उन्हें सबकुछ नहीं बताया था।

ऑटो वाले को उस स्थान तक पहुंचाने के लिए 400 रुपये दिए

जांच में पता चला कि सागर और उसके रिश्तेदार बाबासाहेब गायकवाड़ ने संजय कदरेशिम नामक एक ऑटोरिक्शा चालक को काम पर रखा फिर वे महिला को अंधेरे में आरे कॉलोनी ले गए और उसे कचरे के ढेर पर छोड़ दिया। सागर ने कदरेशिम को उन्हें उस स्थान तक पहुंचाने के लिए 400 रुपये दिए।

पुलिस ने BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शेवाले, बाबासाहेब और कदरेशिम के खिलाफ माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article