शहर

मुंबई मेट्रो की मानसून के लिए AI-सक्षम मेगा तैयारी, 2,496 CCTV कैमरों के साथ 24x7 कंट्रोल रूम होगा एक्टिव

मुंबई मेट्रो ने मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। लाइन 2A, 2B, 7 और 9 सहित पूरे नेटवर्क में निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। इन उपायों का उद्देश्य भारी बारिश के बीच भी यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Image

मुंबई मेट्रो की हाईटेक सुरक्षा तैयारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो ने आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। लाइन लाइनों पर हर वक्त निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और आधुनिक तकनीक का विशेष इंतजाम किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो लाइन 2A, 2B, 7 और 9 पर विशेष तैयारी की गई है। चारों मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 2,496 CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर 30 इमरजेंसी पंप तैनात किए गए हैं। इन उपायों का उद्देश्य भारी बारिश के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित और सुचारु परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

विद्युत प्रणालियों की व्यापक जांच

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क के 1,070 इंसुलेटर और विद्युत प्रणालियों की व्यापक जांच और रखरखाव पूरा किया गया। 14 प्रमुख स्टेशनों पर हवा की गति मापने के लिए एनीमोमीटर लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 रिजर्व मेट्रो ट्रेनें तैयार रखी गई हैं। जानकारी के अनुसार 25 मई से 15 अक्टूबर तक 24x7 डिजास्टर कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।

इन सिस्टम के जरिए मिलेगा भारी बारिश और सेवा संबंधी अपडेट

भारी बारिश और सेवा संबंधी अपडेट यात्रियों तक डिजिटल डिस्प्ले, अनाउंसमेंट सिस्टम और मोबाइल ऐप के जरिए पहुंचाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए विशेष मेट्रो कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। मेट्रो लाइन 2A और 7 पर AI आधारित ऑटोमेटेड पैंटोग्राफ कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। हाई-स्पीड कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तकनीकी खराबी अब कुछ ही सेकंड में पहचानना संभव होगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस सामान और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नजर रखेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह तैयारी मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मानसून में भी सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत आपातकालीन व्यवस्था से मेट्रो सेवाओं की विश्वसनीयता और बढ़ेगी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!