शहर

हरिद्वार में चलती कार में अचानक लगी आग, कोई जनहानि नहीं, देखें वीडियो

हरिद्वार के शंकारचार्य चौक के पास एक टैक्सी कार के बोनट में अचानक आग लग गई। जिसे देख टैक्सी में सवार लोग तुरंत उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Image

चलती कार में लगी आग

Haridwar News: हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के पास हाईवे पर एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा जल चुका था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने की वजह गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट होना या इंजन गर्म होना प्रतीत हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप जलती हुई कार देख सकते हैं।

गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित

एक हफ्ते में पांचवी ऐसी घटना सामने आई है, जब चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई है। आज हरिद्वार में हुई आग की यह घटना शंकराचार्य चौक के पास की है। जहां सवारी से भरी हुई एक टैक्सी कार हाईवे पर देहरादून की ओर जा रही थी। तभी अलकनंदा घाट के पास पहुंचते ही कार के बोनट में अचानक आग लग गई। जिसे देख टैक्सी में सवार ड्राइवर और सवारियां तुरंत नीचे उतर गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

गाड़ी का अगला हिस्सा जला

अग्निशमन विभाग को सूचना देने पर मायापुर फायर स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। इस घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा जल गया है। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गाड़ी में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट या इंजन गर्म होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article