शहर

कौशांबी में घिनौनी करतूत, नाबालिग ने मासूम बच्चे के साथ किया कुकर्म

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग ने एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है।

Image

कौशांबी में बच्चे से कुकर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कौशांबी: यूपी में बेटियां तो सुरक्षित नहीं हैं ये तो मालूम है, लेकिन अब बेटे भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही वाकया कौशांबी जिले में देखने को मिला है। जहां एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। चरवा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है और उनका पति बाहर काम करता है।

बिस्किट का दिया लालच

सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर महिला का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था कि तभी पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय एक नाबालिग उसे बिस्किट खिलाने के बहाने गांव के पंचायत भवन में ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म किया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा और उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

बच्चा अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां ने चरवा थाने में घटना की शिकायत दी, जिसके बाद बच्चे को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेने के प्रयास किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article