शहर

मुरादाबाद: भूख लगी है-इधर पति पकौड़े लगाने गया, उधर पत्नी बस स्टैंड से ही फरार हो गई

मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस के अनुसार पति पकौड़े लेने गया था, इसी दौरान पत्नी वहां से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Image

मुरादाबाद में बस स्टैंड से गायब हुई महिला (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शादीशुदा महिला के भागने का एक अजीब मामला सामने आया है। पति के साथ ससुराल जा रही महिला, बस स्टैंड पर पति को पकौड़े लेने भेजी और पति जैसे ही पकौड़ा लाने के लिए गया, पति बस से उतर कर फरार हो गई। पति ने वापस आकर काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी नहीं मिली। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि महिला, अपने पूर्व प्रेमी के साथ चली गई है।

बिलारी थाना क्षेत्र का है मामला

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में पति को चकमा देकर एक नवविवाहिता बस स्टैंड से कथित तौर पर भाग गई, घटना के समय युवती का पति उसके लिए ’पकौड़े’ खरीदने गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना नौ मार्च को मुरादाबाद जिले के बिलारी बस स्टैंड पर हुई, जब अमरोहा ज़िले के प्रीतम सिंह अपनी पत्नी रिमझिम को उसके मायके से वापस लाने गए थे। रिमझिम होली के लिए अपने मायके गई हुई थी। इस जोड़े की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक यात्रा के दौरान, दोनों अपनी अगली बस का इंतज़ार करने के लिए बिलारी बस स्‍टेशन पर उतरे। तब रिमझिम (18) ने अपने पति प्रीतम से कहा कि उसे भूख लगी है और उससे एक स्टॉल से कुछ गरमागरम पकौड़े लाने को कहा। प्रीतम पकौड़े खरीदने चला गया, लेकिन जब वह कुछ मिनट बाद लौटा, तो उसे अपनी पत्नी कहीं नहीं मिली। पहले तो उसे लगा कि वह शायद आस-पास ही कहीं होगी, लेकिन उस इलाके में खोजने और आस-पास के लोगों से पूछने के बाद भी, उसे रिमझिम का कोई सुराग नहीं मिला। बस स्टैंड पर किसी ने भी उसे वहां से जाते हुए नहीं देखा था। बिलारी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि इस संबंध में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लापता महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article