शहर

परिवार के साथ मारपीट, फिर महिला को किया निर्वस्त्र...जानें क्या है पूरा माजरा

Modinagar News: मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो परिवारों के बीच हुए विवाद में घर में घुसर मारपीट की गई साथी ही महिला को सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर दिया गया।

Image

मोदीनगर में दो परिवार के बीच हुए मारपीट में महिला को निर्वस्त्र किया। (सांकेतिक फोटो)

Modinagar News: मोतीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले 15 लोगों की तलाश शुरू कर दी है। गैस सिलेंडर को लेकर हुए इस विवाद में एक परिवार के घर में धुसकर बेरहमी से न सिर्फ मारपीट और तोड़फोड़ की गई, बल्कि घर की महिला पर भी हमला किया और उसे सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र किया गया। कलोनी के लोग जब परिवार के बचाव में आए तो वो मारपीट का शिकार हुए।

मामला मोदीनगर के एक कॉलोनी का है। जहा मकान में रखे 35 रसोई गैस सिलेंडर रखने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दंबगों ने घर में घुसकर परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया और जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। इतना ही नहीं इस घर में रह रही महिला पर भी हमला किया और उसे निर्वस्त्र कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोग भी घायल हो गए।

15 आरोपियों तलाश जारी

हालांकि, इन 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने इन 15 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर के एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनका पड़ोसी सुशील हलवाई मिठाई की दुकान करता है।

गैस सिलेंडर को लेकर हुआ विवाद

उनकी पत्नी जब हलवाई सुशील के घर गई, तो वहां पर देखा कि एक कमरे में 35 रसोई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। महिला ने सुशील से कहा कि इतने सिलेंडर रखने से कभी भी कॉलोनी में बड़ा हादसा हो सकता है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुशील अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान