शहर

Shajapur News: आगरा-मुंबई हाईवे पर दिनदहाड़े चोरों ने किया हाथ साफ, चलते ट्रक से सामान लूटकर हुए फरार

Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में आगरा-मुंबई हवाई पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग की घटना को अंजाम देते हुए तीन बदमाशों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Image

Miscreants committed theft from a moving truck on Agra Mumbai Highway in Shajapur

Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में तीन चोर ट्रक कटिंग की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रक के पीछे चल रही कार में बैठे लोगों ने दिनदहाड़े हो रही चोरी की घटना की वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि पिछले कुछ समय में आगरा-मुंबई हाईवे पर ट्रक कटिंग की वारदात आम होती जा रही है। फिल्म धूम के स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला इस गिरोह की पुलिस तलाश कर रही है।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार तीन चोरों ने मिलकर ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम दिया है। तीन चोरों में से दो चोर ट्रक पर चढ़े और सफाई से ट्रक की तिरपाल को काटकर बक्से को नीचे फेंका। ट्रक के पीछे इनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे-पीछे चलता रहा। ट्रक कटिंग करने के बाद धीरे से सरकते हुए मोटरसाइकिल पर सवार अन्य साथी के साथ बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं। आगरा-मुंबई हाईवे से अक्सर ट्रक कटिंग के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इन मामलों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ट्रक कटिंग के बढ़ते मामलों के बीच अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गई है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article