शहर

Meerut News: पिता बस ड्राइवर, बेटी बनेगी Indian Air Force में अफसर, AFCAT में हासिल की दूसरी रैंक

मेरठ की बेटी ने अपनी काबलियत से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात पिता की बेटी का चयन AFCAT एग्जाम के जरिए भारतीय वायु सेना में हो गया है।

Image

श्रुति सिंह ने IAF AFCAT 2023 की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक बस ड्राइवर की बेटी श्रुति सिंह ने, जिन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है और उनका सिलेक्शन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए हुआ है। परीक्षा पास करने के बाद श्रुति जनवरी 2024 में भारतीय वायु सेना एकेडमी हैदराबाद में अपना प्रशिक्षण शुरू करेगीं।

श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

श्रुति सिंह की कामयाबी पर उनका परिवार काफी खुश है। बता दें उनके पिता केपी सिंह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में एक बस ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। श्रुति की मां सुनीता सिंह का कहना है कि उनकी बेटी शुरुआत से एक होनहार छात्रा रही है। वे बेटी की सफलता पर काफी खुश हैं।

श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर को दिया है। श्रुति ने कहा कि उनकी कामयाबी में माता-पिता का अहम योगदान हैं। वहीं उन्होंने अपनी बहन को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी बहुत मदद की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article