शहर

तरुण की हत्याकांड : दिल्ली में गरजा MCD का बुलडोजर, कई होटल सील

नगर निगम के बुलडोजर और कई टीम शामिल थीं जिन्होंने ढांचों के अनधिकृत हिस्सों को ध्वस्त किया और अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों को सील किया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी क्योंकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई देखने के लिए घटनास्थल पर जमा हो गए थे।

Image

उत्तमनगर में एमसीडी ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया

दिल्ली : उत्तम नगर में शनिवार को निकाय अधिकारियों ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया और कई भोजनालयों को सील किया। अधिकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को सील किया। जबकि अवैध संरचनाओं को गिराने के लिए बुलडोजर तैनात किए गए थे। इस अभियान के तहत उत्तम नगर थाना परिसर के बाहर स्थित भोजनालयों की एक श्रृंखला को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई जेजे कॉलोनी में परिवार और पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के कुछ दिनों बाद की गई है।

अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, होली के दौरान तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की महिला पर गिर गया था जिससे हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया बढ़ गया और अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई में नगर निगम के बुलडोजर और कई टीम शामिल थीं जिन्होंने ढांचों के अनधिकृत हिस्सों को ध्वस्त किया और अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों को सील किया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी क्योंकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई देखने के लिए घटनास्थल पर जमा हो गए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कल सुभाष नगर में लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र को खाली कराया गया था और आज उत्तम नगर में अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें