शहर

मथुरा-वृंदावन आवासीय कॉलोनियों में प्लॉट का रेट तय, जल्द शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मथुरा-वृंदावन में आवासीय कॉलोनियों को डेवलप कर लिया गया है। विकास प्राधिकरण द्वारा इसके रेट भी तय कर लिए गए हैं। यहां के स्थानिय लोग और बाहरी श्रद्धालु सभी बेसब्री से इस योजना के लॉन्च के इंतजार में हैं। लेकिन, अभी इसका रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया गया है, जिसे लेकर अभी विचार-विमर्श चल रहा है-

Image

मथुरा-वृंदावन आवासिय कॉलोनियों में प्लॉट रेट तय

Photo : iStock

Mathura: कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में लोगों को आवासीय योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। यहां के स्थानिय लोग और बाहरी श्रद्धालु सभी बेसब्री से इस योजना के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी इसके रजिस्ट्रेशन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय कॉलोनियों को डेवलप किया गया है। विकास प्राधिकरण ने लंबे समय के इंतजार के बाद हनुमत विहार और गोविंद विहार आवासीय परियोजना को लॉन्च करने करने का फैसला लिया है।

मथुरा के हनुमत विहार में प्लॉट खरीदने के रेट साढ़े 22 हजार और गोविंद विहार में साढ़े 21 हजार प्रति वर्ग मीटर के रेट तय किए गए हैं। साल 2007-2008 में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन छटीकरा रोड पर रुकमणि विहार आवासीय योजना के 16 साल बाद एमवीडीए दो आवासीय योजनाओं को लाया गया है।

इस आवासीय परियोजना में एक कॉलोनी छटीकरा गोवर्धन रोड पर गांव बाटी, मघेरा हनुमान मंदिर के समीप हनुमत विहार और दूसरी कॉलोनी जैत में सुनरख गांव के समीप गोविंद विहार है। साथ ही इन दोनों ही कॉलोनियों का क्षेत्रफल 27-27 हेक्टेयर है। आवासीय परियोजना में विकास प्राधिकरण के भू उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई के बाद इसे डेवलप करके सड़क, बाउंड्रीवाल जैसे विकास कार्य कराए हैं।

अभी रजिस्ट्रेशन में देरी

इस योजना के तहत हनुमत विहार में 237 और गोविंद विहार में 119 प्लॉट तैयार कराए गए हैं। वहीं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंथन के बाद हनुमत विहार में साढ़े 22 हजार और गोविंद विहार में साढ़े 21 हजार प्रति वर्ग मीटर के रेट तय किए हैं। हालांकि अभी इसके लिए रजिसट्रेशन शुरू नहीं किए गए हैं।

ऑनलाइन होगा आवेदन

इस विप्रा आवासीय योजनाओं में प्लॉट खरीदने के लिए इनके पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विप्रा के इस पोर्टल को एचडीएफसी बैंक (HDFC) सीएसआर के तहत विकसित किया गया है। लेकिन, अभी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कब से होना है इसपर विजार किया जा रहा है।

निवेश और आवास दोनों की होगी पूर्ति

छटीकरा-गोवर्धन रोड और जैत में विकसित हो रहीं आवासीय कॉलोनियां आगरा-एनसीआर क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरी तरह से ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। धार्मिक पर्यटन के केंद्र वृंदावन और गोवर्धन के बीच ये दोनों कालोनियां महत्वपूर्ण हैं। साथ ही यहां के स्थानीय निवासियों के लिए यह निवेश का एक सुनहरा मौका है। इतना ही नहीं, यह बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए भी आवास का बेहतर विकल्प है। जिसके लिए लोग इनस योजाना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान