शहर

अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया 60 हाथियों का झुंड...फिर कामरूप एक्सप्रेस के पायलट ने किया ऐसा काम...देखें Video

असम के हबाईपुर और लमसाखांग के बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहे करीब 60 हाथियों को देखकर कामरूप एक्सप्रेस के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे ये बड़ा हादसा होने से बच गया।

Image

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

असम में शुक्रवार को करीब 60 हाथियों की जान खतरे में पड़ गई थी, लेकिन कामरूप एक्सप्रेस के अलर्ट लोको पायलट की सूझबूझ से रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे करीब 60 से ज्यादा हाथियों की जान बाल बाल बच गई। हाथियों के झुंड को देखकर कामरूप एक्सप्रेस (15959) के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन के अलर्ट लोको पायलट जे.डी. दास और सहायक लोको पायलट उमेश कुमार ने हाथियों के एक झुंड को देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाई। हबाईपुर और लमसाखांग के बीच रेलवे ट्रैक को सभी हाथी पार कर रहे थे। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि हाथियों का झुंड बेखबर होकर रेलवे ट्रैक को पार कर रहा है। गनीमत रही की पायलट की इस झुंड पर नजर पड़ गई। वरना आज बड़ी संख्या में गजराज के साथ अनहोनी हो सकती थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article