शहर

churu News: चुरू में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी 2 गाड़ियों की जबरदस्त भिडंत, 5 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 12:20 PM IST

राजस्थान के चूरू जिले में बारातियों से भरी एक कार की दूसरी कार से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

चूरू: सरदारशहर के भादासर क्षेत्र में एक बारात की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब दो गाड़ियों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में 4 लोग दुलरासर गांव और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

आमने-सामने टकराईं गाड़ियां

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि जब कुछ लोग बारात से वापस लौट रहे थे। तभी सरदारशहर के भादासर के पास 2 गाड़ियां आमने सामने से टकरा गईं, जिसमें से 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए, उनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। शेष 4 लोगों का एक अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

घायलों का चल रहा इलाज

मृतक दुलरासर निवासी मदनलाल, नोपाराम, मुरलीधर, भंवरसिंह और एक अन्य शख्स के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को मोर्चरी हाउस। फिलहाल, घायलों का बीकानेर में इलाज चल रहा है। बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ से बारात से लौटते वक्त यह सड़क हादसा हुआ था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article