शहर

Bomb Threat: मंगलुरु के प्राइवेट हॉस्पिटल में बम होने की सूचना, कॉल पर मिली धमकी

मंगलुरु में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। किसी अज्ञात ने फोन पर अस्पताल परिसर में बम रखने का दावा किया और धमकी दी। जिसके बाद अस्पताल को खाली कराकर जांच कराई गई। जिसमें कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Bomb Threat in Hospital: मंगलुरु में बुधवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद अस्पताल को खाली कराकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन जांच की। हालांकि जांच के दौरान हॉस्पिटल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

फोन पर मिली बम की धमकी

पुलिस के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने उल्लाल तालुक के डेरालाकट्टे के पास स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को फोन पर धमकी दी और दावा किया कि परिसर में बम रखा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रबंधन ने तुरंत अस्पताल से लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। उसने बताया कि बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस बल ने खोजी कुत्तों की मदद से अस्पताल परिसर की जांच की लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

मोबाइल फोन से की गई कॉल

कोनाजे थाने की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और कॉल करने वाला का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कॉल एक मोबाइल फोन से की गई थी और तकनीकी टीम कॉल करने वाले की पहचान के लिए कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article