शहर

पंजाब के बठिंडा में खौफनाक वारदात, जमीन विवाद में शख्स ने भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट

पंजाब के बठिंडा में शख्स ने जमीन विवाद के कारण अपने भाई और अपनी भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

पंजाब के बठिंडा के कस्बा रामपुरा फुल के नजदीक गांव बदियाला में भाई ने जमीनी विवाद के चलते भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल ने गुरुवार को हत्या का खुलासा किया। एसएसपी अमनीत कौंडल ने लघु सचिवालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले सात जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बदियाला गांव में पति-पत्नी की हत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहले भाभी की हत्या की

जांच में सामने आया कि ग्यास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर (62) की हत्या बिक्रम सिंह ने की थी। विक्रम सिंह, ग्यास सिंह का भाई है और उसने जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। जमीनी विवाद को लेकर पहले भी दोनों भाईयों के बीच कई बार तकरार हुई थी।

मौका पाकर भाई को उतारा मौत के घाट

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी बिक्रम सिंह अपने बड़े भाई ग्यास सिंह के घर गया। उसका भाई दूध लेने गया हुआ था। इस दौरान उसने पहले अपनी भाभी अमरजीत कौर की हत्या कर दी। जब उसका भाई दूध लेकर आया तो उसने उसकी भी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान बिक्रम सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बिक्रम सिंह (58) खेती बाड़ी करने साथ-साथ रामपुरा में एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करता था।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article