शहर

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश, सिर में आई मामूली चोट

बेंगलुरु के होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश। जिसके कारण उसके सिर पर मामूली चोट आई हैं और वह खतरे से बाहर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बेंगलुरु मेट्रो (फोटो साभार - ट्विटर)

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात को एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिससे उसके सिर में मामूली चोट लगी हैं और उसकी जान को कोई खतरा नही है। नजदीकी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण मेट्रो की पर्पल लाइन पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं।

डिप्रेशन का मरीज था व्यक्ति

यह घटना रात 8:56 बजे बेंगलुरु के होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन की है। जहां एक व्यक्ति अचानक पटरियों पर कूद गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।पुलिस ने बताया कि व्यक्ति डिप्रेशन से पीड़ित था और उसने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसके सिर पर मामूली चोट हैं और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद छह मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन सेवाएं 30 मिनट से अधिक समय तक बंद थी। ये स्टेशन केएसआर बेंगलुरु, मगदी रोड, होसाहल्ली, विजयनगर, अट्टीगुप्पे और दीपांजलि नगर हैं।

कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं सेवाएं

इस घटना के बाद बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पर्पल लाइन के दो छोरों पर, एक तरफ चलघट्टा और मैसूर रोड के बीच और दूसरी तरफ केम्पेगौड़ा स्टेशन और व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) के बीच छोटी लूप सेवाएं चलाई गईं। पर्पल लाइन पर ट्रेन सेवाएं रात 9.30 बजे से सामान्य हो गईं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका