शहर

मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी

मध्यप्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है।

Image

हादसा

मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। बुधवार रात हुई हृदयविदारक घटना में मौत का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। वही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। शुरुआत में 12 लोगों की मौत हुई थी। यह दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया।

पिकअप पलटने से हुआ हादसा

यह घटना रात 8:30-9 बजे के बीच घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धार जिले के बग्गाड से 35 मजदूर एक पिकअप वैन में घर लौट रहे थे, तभी चिक्लिया चौराहे के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही धार के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी,डीआईजी मयंक अवस्थी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू हुआ।

धार जिले के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि मौके पर ही बारह लोगों की मौत हो गई,जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इंदौर रेफर कर दिया गया। तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है।

हादसे में मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी

हादसे में मरने वालों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं,कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिला भोज अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. छत्रपाल सिंह चौहान ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी मरीज यहां पहुंच चुके हैं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 4 से 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं 5 से ज्यादा महिलाएं भी हैं और 20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article