शहर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में कहीं लू तो कहीं बारिश; IMD ने कई जिलों को किया सतर्क; मुंबई, पुणे, विदर्भ समेत कई इलाकों में अलर्ट

Maharashtra Weather Update 26 April: महाराष्ट्र में आज मौसम का दोहरा संकट है। IMD ने विदर्भ में Heatwave का अलर्ट जारी किया है, जबकि पुणे, सांगली और लातूर में बारिश की संभावना है। जानें मुंबई और बाकी शहरों का हाल।

Image

बेमौसम बारिश और गर्मी के बीच फंसा महाराष्ट्र

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज इस समय दो विपरीत दिशाओं में बदल रहा है। जहां राजधानी मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र भीषण उमस और गर्मी से बेहाल है, वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश और आंधी का संकट मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 26 अप्रैल के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू (Heatwave) और बारिश का दोहरा अलर्ट जारी किया है।

विदर्भ में लू का तांडव, मुंबई-ठाणे में उमस (Vidarbha Heatwave Mumbai Thane Weather Alert)

विदर्भ के जिलों में इस समय सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में तापमान भले ही विदर्भ जितना न हो, लेकिन हवा में नमी (Humidity) अधिक होने के कारण लोगों को भारी बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई शहर और उपनगरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन उमस के चलते यह और भी अधिक महसूस होगा।

इन जिलों में होगी बेमौसम बारिश (Pune Satara Latur Thunderstorm Today)

एक तरफ भीषण गर्मी है, तो दूसरी तरफ मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की संभावना है। IMD के अनुसार, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पुणे, कोल्हापुर (घाट क्षेत्र समेत), सतारा, सांगली और सोलापुर जिले में सबसे अधिक असर रहने की संभावना है। पुणे में अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसलिए, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पुणे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । वहीं मराठवाड़ा के नांदेड़, लातूर और धाराशिव जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा पारा? (Maharashtra Heatwave Alert)

राज्य के आंतरिक हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में अगले 4-5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे रातें भी गर्म बनी रहेंगी।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान (Maharashtra Weather Tomorrow)

27 अप्रैल, सोमवार को पूरे महाराष्ट्र और गोवा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। विदर्भ में लू का असर जारी रह सकता है। वहीं मंगलवार 28 अप्रैल को विदर्भ में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1